एजुकेशन

JIPMAT 2025 Registration: एनटीए ने बढ़ाई JIPMAT परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई, कब होगी परीक्षा

JIPMAT 2025 Registration Date: JIPMAT परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गई है। जो छात्र इस परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कर पाए थे, उनके लिए ये सुनहरा मौका है। जानें किस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, क्या है तरीका और कब आयोजित होगी परीक्षा

Image

JIPMAT 2025 पंजीकरण तिथि बढ़ाई गई

JIPMAT 2025 Registration Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने JIPMAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें JIPMAT 2025 Registration के लिए JIPMAT 2025 Registration Website exam.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाना होगा। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जानें किस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, क्या है तरीका और कब आयोजित होगी परीक्षा

JIPMAT 2025 Registration Last Date

आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2025 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2025 है। सुधार विंडो 19 मार्च को खुलेगी और 21 मार्च, 2025 को बंद हो जाएगी।

JIPMAT 2025 Exam Date

JIPMAT परीक्षा काा आयोजन 26 अप्रैल, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का मोड कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) होगा। प्रत्येक प्रश्न 04 (चार) अंकों का होगा।

उम्मीदवार IIM बोधगया और IIM जम्मू संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) 2025 के लिए केवल “ऑनलाइन” मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

JIPMAT 2025 Registration Form कैसे भरें?

1. JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, exam.nta.ac.in/JIPMAT/

2. होम पेज पर उपलब्ध JIPMAT 2025 Registration Link पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।

4. पंजीकरण हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।

5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये है और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ईडब्ल्यूएस/ ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

What is JIPMAT

संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) देश में प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के लिए IIM बोधगया और IIM जम्मू में 5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन में प्रवेश के लिए है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article