एजुकेशन

Jharkhand TET 2024: झारखंड टीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी, BEd और DElEd वाले इस दिन से करें अप्लाई

Jharkhand TET 2024 Notification: झारखंड में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी JTET 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। झारखंड में टीचर भर्ती के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Image

झारखंड टीईटी 2024 के लिए आवेदन

Photo : Times Now Digital

Jharkhand TET 2024 Notification: झारखंड में टीचर भर्ती के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी JTET 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसमें आवेदन करने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट- jacexamportal.in पर जाना होगा। इसमें आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2024 से शुरू हो जाएगी। झारखंड टीईटी के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडिडेट्स 22 अगस्त 2024 तक इसमें आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी।

JTET 2024 Application कैसे करें आवेदन?

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर JAC JTET Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

JTET Exam एप्लीकेशन फीस

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग श्रेणी में अलग-अलग एप्लीकेशन फीस निर्धारित है। इसमें सामान्य श्रेणी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एग्जाम फीस 1300 रुपए होगा। वहीं, दिव्यांग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 700 रुपए निर्धारित किया गया है।

JTET Exam Pattern: ओएमआर शीट पर एग्जाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी JTET 2024 परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट पर होगा। इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इसमें कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ध्यान रहे की OMR Sheet में किसी तरह की गलती करने पर आंसर शीट रिजेक्ट हो जाएगी और आपको फेल कर दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article