LIVE

झारखंड बोर्ड 10वीं में 91.71 फीसदी स्टूडेंट्स पास, जानें मैट्रिक में किसने मारी बाजी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 27 मई को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

अंकिता पाण्डेयUpdated May 27, 2025, 17:52 IST
Follow on Google News
झारखंड बोर्ड 10वीं में 91.71 फीसदी स्टूडेंट्स पास, जानें मैट्रिक में किसने मारी बाजी

झारखंड बोर्ड 10वीं में 91.71 फीसदी स्टूडेंट्स पास, जानें मैट्रिक में किसने मारी बाजी


झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल जेएसी 10वीं परीक्षा के लिए करीब 4.33 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा

MAY 27, 2025 14:01 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: इस वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट

jacresults.com
jac.jharkhand.com
MAY 27, 2025 13:19 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: लडकियों का प्रदर्शन बेहतर

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 91.71 फीसदी दर्ज किया गया है, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 90.69 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिसत 92.38 फीसदी है।
MAY 27, 2025 12:43 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: मार्कशीट में होगी ये जानकारी

झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स डिजिलॉकर से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जेएसी 10वीं मार्कशीट में स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, क्लास, स्कूल का नाम, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।
MAY 27, 2025 12:42 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।
MAY 27, 2025 12:31 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: जेएसी 10वीं रिजल्ट की लिंक

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है। हालांकि, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अभी तक लिंक एक्टिव नहीं हुई है। जेएसी 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
MAY 27, 2025 12:24 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेएसी 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MAY 27, 2025 12:22 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.com
MAY 27, 2025 12:34 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: बीते साल किसने किया टॉप

  • Rank 1 - ज्योत्सना ज्योति - 99.20%
  • Rank 2 - सना संजुरी - 98.60%
  • Rank 3 - करिश्मा कुमारी - 98.40%
MAY 27, 2025 12:14 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: इतने स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास

  • फर्स्ट डिवीजन- 2,02,140
  • सेकेंड डिवीजन- 1,57,294
  • थर्ड डिवीजन- 17,521
MAY 27, 2025 12:13 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: 91.71 फीसदी स्टूडेंट्स पास

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 27 मई को सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस साल जेएसी मैट्रिक का कुल पास प्रतिशत 91.71 फीसदी दर्ज किया गया है।
MAY 27, 2025 12:11 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: जेएसी 10वीं का पास प्रतिशत

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल जेएसी मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 4.33 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 4.31 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी और 3.95 लाख स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। बता दें कि 10वीं का कुल पास प्रतिशत 91.71 फीसदी है।
MAY 27, 2025 12:04 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: ये जिला रहा सबसे आगे

कोडरमा – 97.83%
पाकुड़ – 96.83%
जामताड़ा – 96%
लातेहार – 96.25%
MAY 27, 2025 11:56 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित हुआ रिजल्ट

झारखंड बोर्ड मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। हालांकि, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अभी तक लिंक एक्टिव नहीं हुई है।
MAY 27, 2025 11:35 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप और मोबाइल

जेएसी बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं टॉपर्स को नकद पुरस्कार के साथ ही एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन भी इनाम के रूप में दिया जाएगा। वहीं, जो स्टूडेंट्स टॉपर्स की सूची में तो होंगे लेकिन मुख्य तीन रैंक में नहीं आएंगे, उन्हें भी लैपटॉप, स्मार्टफोन और पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।
MAY 27, 2025 11:34 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में टॉप तीन रैंक पाने वाले स्टूडेंट्स को 3 लाख रुपये तक नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि प्रथम टाॅपर को 3 लाख रुपए मिलेंगे। जबकि, द्वितीय टाॅपर को 2 लाख और तीसरे टाॅपर को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
MAY 27, 2025 11:33 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस से चेक करने के लिए आपको RESULT (स्पेस) JAC10 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
MAY 27, 2025 11:32 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें रिजल्ट

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स jacresults.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर जेएसी मैट्रिक रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।
MAY 27, 2025 11:26 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: चंद मिनटों में जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की और से मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट चंद मिनटों में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स jacresults.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
MAY 27, 2025 11:21 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: जेएसी 10वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.com
MAY 27, 2025 11:18 IST

Jharkhand JAC 10th Sarkari Result 2025 LIVE: चंद मिनटों में जारी होगा रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट ठीक 11:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि जेएसी 10वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।