Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana 2024: नौवीं से 12वीं तक के छात्रों को 12000 रुपये की स्कॉलरशिप, करें सीएम मेधा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऑलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए छात्रों का मूलरूप झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है।

Jharkhand Mukhyamantri Medha Scholarship 2024: झारखंड सरकार की तरफ से मेधावी छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप सेवाएं शुरू की गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें ऑलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्रों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।

Jharkhand Scholarship

झारखंड में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं तक के छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए हर साल 5000 छात्र और छात्राओं का चयन होता है। इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed