Jharkhand Board 9th Admit Card 2025: झारखंड बोर्ड 9वीं परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा, हालांकि ये Jharkhand Board 9th Admit Card 2025 Download सीधे छात्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा, वहां जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा। झारखंड बोर्ड 8वीं व 9वीं परीक्षाओं का आयोजन ओेएमआर शीट किया जाएगा, इसमें पूछे जाने वाले सभी सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। झारखंड बोर्ड 8वीं व 9वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यहां से परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 9वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड
Jharkhand Board 9th Admit Card 2025 को छात्रों की जगह स्कूल एक्सेस से डाउनलोड किया जा सकेगा, यही वजह से कि छात्र खुद इन्हें नहीं डाउनलोड कर सकते हैं, उन्हें अपने स्कूल जाना होगा।
झारखंड बोर्ड 8वीं का एडमिट कार्ड
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए जो एडमिट कार्ड पहले जारी किए गए थे, वे उन्हीं का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इन छात्रों के लिए नए एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे।
झारखंड बोर्ड के स्कूल स्कूल कल से पर्षद की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है।
कब से है परीक्षा
झारखंड बोर्ड की ओर से जारी की गई नई डेटशीट के अनुसार, कक्षा 8वीं के सभी विषयों की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 10 मार्च 2025 से होगा, जबकि कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षाएं 11 व 12 मार्च 2025 के लिए निर्धारित है। कक्षा 8वीं की परीक्षा दो पाली में जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा तीन पाली में आयोजित की जाएगी।
स्कूलों को कक्षा 8 व कक्षा 9वीं कक्षाओं के लिए आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि 18 मार्च से 30 मार्च 2025 तक परिषद् की वेबसाइट के "एग्जाम फॉर्म पोर्टल" सेक्शन से ऑनलाइन कर सकेंगे।
11 मार्च को होने वाली 9वीं की परीक्षा
- पेपर 1 (शिफ्ट 1): हिन्दी ए, हिन्दी बी और अंग्रेजी
- पेपर 2 (शिफ्ट 2): विज्ञान और गणित
12 मार्च को होने वाली 9वीं की परीक्षा
- पेपर 3 : सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषा विषय
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
