जारी हुए जेईई मेंस 2023 के परिणाम, यहां से करें चेक
जारी हुए जेईई मेंस 2023 के परिणाम, यहां से करें चेक
JEE Mains Session 1 Result 2023 LIVE: Check here
जेईई मेन जनवरी सेशन एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को देश के 290 और देश के बाहर 25 शहरों में ऑनलाइन मोड में किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2 फरवरी को जारी की गई और स्टूडेंट्स को 4 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद 5 फरवरी को फाइनल आंसर की अपलोड कर दी गई थी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, एनटीए की ओर से परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 8 अप्रैल, 10 अप्रैल, 11 अप्रैल, 12 अप्रैल को किया जाएगा। जेईई मेन 2023 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
