JEE Main 2026 Session 2 Admit Card kab aayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 के सेशन-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि आज जेईई मेन्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत NTA से संपर्क करें। इससे पहले NTA द्वारा परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जा चुकी है, जिससे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल चुकी है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card
हालांकि, यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और जरूरी दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JEE Main सेशन-2 की परीक्षा अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। ऐसे में एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 3 से 4 दिन पहले जारी होने की संभावना है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार निम्न आसान स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- “JEE Main 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट जरूर लें
एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य होगा।
