एजुकेशन

JEE Main 2026 Registration: जेईई मेन के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें आखिरी डेट और आवेदन का तरीका

Jee Main 2026: एनटीए ने जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

JEE Main 2026

Jee Main 2026 Registration: जेईई मेन परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। सेशन 1 के एग्जाम 21 से लेकर 30 जनवरी और सेशन 2 के पेपर 2 से लेकर 9 अप्रैल तक चलेंगे। एनटीए ने जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुछ दिनों पहले ही एनटीए ने कहा था कि जेईई मेन सेशन 2 के एग्जाम 1 से लेकर 10 अप्रैल तक होंगे। ऐसे में सेशन 2 के एग्जाम शेड्यूल में बदलाव हुआ है। बता दें कि एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ ही दिनों पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए आधआर, यूडीआईडी और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एनटीए ने कहा कि कुछ उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड, कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र और अन्य सहायक दस्तावेजों में दी गई डीटेल्स में अंतर के चलते ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय समस्याओं का सामना करना पड़ा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन 2026 का आयोजन दो सत्रों, जनवरी और अप्रैल में करेगा। कुछ दिन पहले एनटीए ने जेईई मेन एग्जाम की तारीख की घोषणा की थी। जेईई मेन 2026 सेशन 1 के एग्जाम 21 से 31 जनवरी तक और सेशन 2 के एग्जाम 2 के 9 अप्रैल तक होंगे।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JEE Mains 2026 Registration पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिसे भरना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भरने के बाद एप्लीकेशन सबमिट करें।

बताते चलें कि जेईई मेन 2026 में अप्लाई करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने 2024 या फिर 2025 में कक्षा 12वीं पास की है, या 2026 में एग्जाम दे रहे हैं वे अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास फिजिक्स और मैथ्स के साथ-साथ कैमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी और टेक्निकल वोकेशनल में से कोई एक विषय होना चाहिए।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article