एजुकेशन

JEE Main 2024: जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट नजदीक

JEE Main 2024, JEE Main Session 1 Exam 2024: जेईई मेन एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। स्टूडेंट्स जेईई मेन जनवरी सेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

JEE Main 2024

JEE Main 2024, JEE Main Session 1 Exam 2024: देशभर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल दो बार जनवरी और अप्रैल में जईई मेन एग्जाम का आयोजन किया जाता है। जेईई मेन (जनवरी) सेशन 1 एग्जाम (JEE Main January Session 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने जेईई मेन एग्जाम के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JEE Main Session 1 Exam 2024: कब होगी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के 3 दिन पहले जारी होगा।

JEE Main Exam Application 2024: दोनों सेशन के लिए करें अप्लाई

जेईई मेन सेशन 1 और सेशन 2 एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स एक साथ अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप फिलहाल सेशन 1 एग्जाम के लिए अप्लाई करते हैं तो सेशन 2 एप्लीकेशन विंडो ओपन होने पर आपको आवेदन का दोबारा मौका दिया जाएगा।

How to Apply for JEE Main Exam 2024

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन एग्जाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

NTA JEE Main 2024: कितना देना होगा शुल्क

जेईई मेन एप्लीकेशन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को 900 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, महिला अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article