एजुकेशन

Jaipur School Closed: कड़ाके की ठंड को देखते हुए बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टी, देखें नोटिस

Jaipur School Closed News Today: जयपुर में स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है, कड़ाके की ठंड को देखते हुए 13 जनवरी को स्कूल बंद की घोषणा कर दी गई है। शहर में शीतलहर जारी है, जिसे देखते हुए ये निर्णय लिया गया है कि जिले के स्कूल इस सोमवार को नहीं खुलेंगे।

Image

राजस्थान जयपुर स्कूल बंद (image - meta ai)

Jaipur School Closed News Today in Hindi: बच्चों की बल्ले बल्ले। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। यहां कड़ाके की ठंड को देखते हुए 13 जनवरी को स्कूल बंद की घोषणा कर दी गई है। गौरतलब है कि शहर में शीतलहर जारी है, जिसे देखते हुए ये निर्णय लिया गया है कि जिले के स्कूल इस सोमवार यानी 13 जनवरी को नहीं खुलेंगे। जानें किस क्लास तक के छात्रों के लिए अवकाश की घोषणा की गई है, और किन्हें जाना पड़ेगा स्कूल।

अवकाश छात्र-छात्राओं पर लागू रहेगा। स्कूल के स्टाफ को अपने नियमित समय पर पहुंचना होगा।

Jaipur School Closed due to Coldwave

सबसे पहले बता दें, ये निर्णय Jaipur School Winter Vacation के लिए नहीं लिया गया है बल्कि जिले में कड़ाके की ठंठ को देखते हुए लिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार, जयपुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 13 जनवरी को अवकाश रहेगा। यानी 9 से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खुलेंगे। बता दें, बोर्ड परीक्षा 2025 सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में बड़े बच्चों को ज्यादा से ज्यादा कोर्स पूरा करना, पढ़ाई करना, सिलेबस रिवाइज करना जरूरी है।

Jaipur School News

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा द्वारा आदेश के अनुसार, सरकार ने अजमेर, नागौर और दौसा जिले में भी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाया है। अजमेर में कंपकपाती ठंठ के चलते जिला कलक्टर लोक बंधु ने 8 जनवरी को जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया था।

14 जनवरी को भी बंद रहेंगे स्कूल

बता दें, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, खिचड़ी है, देश के कई हिस्सों में इस दिन स्कूलों में अवकाश की घोषणा की जा सकती है, ऐसे में 14 जनवरी को स्कूल जाने से पहले वहां संपर्क करके ये पता कर लें कि उस दिन स्कूल खुलेगा या अवकाश है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article