एजुकेशन

JAC 9th 11th Result 2024: आज आएगा झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Jharkhand Board 9th 11th Result 2024: झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट आज यानी 17 मई 2024 को जारी होगा। रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जारी होगा। वहीं, कक्षा 8वीं का रिजल्ट कल जारी हो सकता है।

Image

झारखंड बोर्ड 9वीं 11वीं का रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Jharkhand Board 8th 9th 11th Result 2024: झारखंड बोर्ड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट आज यानी 17 मई 2024 को जारी होगा। रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जारी होगा। वहीं, कक्षा 8वीं का रिजल्ट कल जारी हो सकता है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर जारी हो सकता है। जैक बोर्ड 9वीं और 11वीं के परीक्षाफल जारी किए जाने के बाद 8वीं का रिजल्ट जारी होगा। 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट हासिल कर सकते हैं।

JAC 9th 11th Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद JAC Class 9th and 11th Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब छात्र रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Jharkhand 9th 11th Result: कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

पिछले साल यानी 2023 में 9वीं का रिजल्ट शानदार रहा था। इसमें कुल 97.83 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, 11वीं में कुल 98.15 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई थी। 9वीं में सबसे अच्छा रिजल्ट कोडरमा जिले का था। यहां कुल 99.45 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई थी। 9वीं और 11वीं के बाद कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा- इंटर रिजल्ट 9वीं 11वीं रिजल्ट से पहले जारी हो चुका है। इस बार तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में रांची की बेटियों का दबदबा रहा। वहीं, 10वीं में इस बार कुल 90.39 फीसदी छात्र पास हुए थे। दसवीं में 3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। इ

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article