ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीक और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) एक शानदार अवसर लेकर आया है। वीएसएससी ने साइंस और टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026 की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को वीएसएससी के गैर-गोपनीय क्षेत्रों में इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की देखरेख में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।
ISRO Internship 2026 (Photo- AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar Museum Internship 2026: बिहार म्यूजियम में युवाओं के लिए पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, जानें हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
- इस इंटर्नशिप में वही उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने रेगुलर कोर्स कर शिक्षा प्राप्त की है।
- बीटेक, बीई, बीएससी (फिजिक्स व केमिस्ट्री), बीएस-एमएस और इंटीग्रेटेड एमएससी/एमटेक के ऐसे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने आवेदन के समय कम से कम अपना चौथा सेमेस्टर पूरा कर लिया हो।
- पोस्ट ग्रेजुएशन में एमई, एमटेक और एमएससी के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका प्रथम सेमेस्टर पूरा होना अनिवार्य है।
- पीएचडी अभ्यर्थियों का कोर्सवर्क (Coursework) पूरा होना आवश्यक है।
- जिन छात्रों ने 14 फरवरी 2025 के बाद अपना कोर्स पूरा किया है, वे भी इसके लिए पात्र हैं।
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक रिकॉर्ड में कम से कम 60% अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.32 CGPA होना चाहिए।
ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बात - विद्यार्थी अपनी किसी भी एक डिग्री के दौरान केवल एक ही बार इस इंटर्नशिप का लाभ उठा सकते हैं।
क्या है इंटर्नशिप के लिए चयन प्रक्रिया
इसरो की इंटर्नशिप के लिए चयन पूरी तरह से वीएसएससी प्रबंधन के निर्णय और प्रयोगशालाओं में उपलब्ध सीटों/सुविधाओं पर निर्भर करेगा। चयनित उम्मीदवारों को केवल ई-मेल द्वारा सूचित किया जाएगा।
इंटर्नशिप की अवधि और स्टाइपेंड
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इसकी अवधि 21 दिन से लेकर अधिकतम 45 दिन तक की होगी। इंटर्नशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कोई स्टाइपेंड, मानदेय या वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी।
इंटर्नशिप के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय छात्रों को अपनी मार्कशीट, टेक्निकल स्किल, पिछले प्रोजेक्ट्स और उपलब्धियों की जानकारी मिलाकर 5 MB तक की एक पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड करनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट के लिए कितना होना चाहिए स्कोर? यहां जानें संभावित स्कोर और कटऑफ
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन का तरीका
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 14 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| इंटर्नशिप की अवधि | 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 के बीच |
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसरो वीएसएससी के आधिकारिक पोर्टल vssc.gov.in/STUDENTS/ पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उन्हें होमपेज पर इंटर्नशिप का लिंक नजर आएगा, जिस पर क्लिक कर छात्रों को खुद को रजिस्टर करना है और उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करनी है।
