एजुकेशन

संभल के SP संग सात फेरे लेंगी IPS अंशिका वर्मा, जानें UPSC में किसकी कौन सी थी रैंक

IPS Anshika Verma to Tie the Knot with Sambhal SP KK Bishnoi IPS: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे के दो आईपीएस अधिकारी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केके बिश्नोई2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जबकि अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

Image

IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की हुई सगाई

IPS Anshika Verma to Tie the Knot with Sambhal SP KK Bishnoi IPS: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे के दो आईपीएस अधिकारी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों अधिकारियों की शादी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कृष्ण कुमार बिश्नोई, जिन्हें केके बिश्नोई के नाम से भी जाना जाता है, 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में संभल जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात हैं। वहीं, अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय बरेली में एसपी (दक्षिणी) के पद पर कार्यरत हैं। प्रयागराज की रहने वाली अंशिका ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की थी।

कौन हैं IPS अंशिका वर्मा

अंशिका ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा में की और साल 2014 से 2018 तक गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी. टेक की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। अंशिका ने बिना कोचिंग के संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक लाकर इतिहास रच दिया था।

कौन हैं आईपीएस केके बिश्नोई

आईपीएस केके बिश्नोई ने 10वीं की परीक्षा सीकर के एक प्राइवेट स्कूल से फर्स्ट डिविजन में पास की। इसके बाद, उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। वे फ्रांस सरकार की स्कॉलरशिप पर पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में मास्टर डिग्री लेने गए और इसके बाद 'द फ्लेचर स्कूल' से भी पढ़ाई की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के ट्रेड सेंटर में 30 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर काम किया और उसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और दूसरे प्रयास में 174वीं रैंक हासिल की थी।

रिंग सेरेमनी हुई धूमधाम से

हाल ही में केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी धूमधाम से हुई। दोनों का एक डांस वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में दोनों अधिकारी पारंपरिक और आधुनिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

कहां होगी शादी

शादी के कार्यक्रम राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित किए जा रहे हैं। 28 मार्च को बारात सभा, 29 मार्च को बारात जोधपुर रवाना होगी और 30 मार्च को लहरिया रिसोर्ट में रिसेप्शन होगा। विवाह में राजस्थान, यूपी और दिल्ली के कई दिग्गज नेता व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article