IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में प्रोडक्शन मैनेजर और सीनियर मैनेजर की निकली भर्ती, यहां देखें सैलरी और आवेदन की प्रक्रिया

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्रोडक्शन मैनेजर, सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया सितंबर में शुरू की जाएगी।

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपने आगामी पॉली ब्यूटैडीन रबर (PBR) प्लांट और PBR बिजनेस मार्केटिंग ग्रुप के लिए अनुभवी पेशेवरों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा भर्ती के संबंध में एक शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। IOCL ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स और तेल क्षेत्र में 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' कंपनी भारतीय नागरिकों को राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बनने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही है। बता दें कि जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया सितंबर के महीने में शुरू होगी। आइए आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी दें।

IOCL Recruitment 2026

IOCL Recruitment 2026

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर से आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

End of Feed