Women's Day Drawing Ideas: स्कूल में कैसे बनाएं ड्रॉइंग?
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्कूलों में ड्रॉइंग कंपटीशन होता है। इसमें छात्रों को ड्रॉइंग बनाने के लिए कहा जाता है। चित्रकला प्रतियोगिता यानी Drawing Competition भी होता है। इस मौके पर बेस्ट ड्रॉइंग बनाने वालों को इनाम भी मिलता है। इसके लिए नीचे दिए ड्रॉइंग की तरह आप बना सकते हैं-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ड्रॉइंग
छात्र हाथ से बना हुआ क्राफ्ट बनाकर अलग पहचान बना सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए तस्वीर को फॉलो कर सकते हैं। इस ड्रॉइंग को अच्छे से बॉर्डर साइड से अच्छे से डिजाइन कर सकते हैं। मौके पर पर पूरे स्कूल में नाम करना है तो बेस्ट पोस्टर बना सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ड्रॉइंग
Women's Day History in Hindi: क्या है महिला दिवस का इतिहास?
1908 में न्यूयॉर्क शहर में महिलाएं बेहतर कार्य स्थितियों, मतदान अधिकार और समान वेतन के लिए सड़कों पर परेड निकाली थी। 1910 में कोपेनहेगन में एक अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां क्लारा जेटकिन ने महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क में मनाया गया था।
बाद में महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से महिला दिवस पूरी दुनिया में 8 मार्च को ही मनाया जा रहा है। 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी थी। तब से हर साल इसे एक थीम का मनाया जाता है।
