एजुकेशन

Womens Day Anchoring Script, Speech 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार एंकरिंग स्क्रिप्ट और भाषण, लोग हो उठेंगे आपके मुरीद

International Womens Day Anchoring Script, Speech In Hindi 2025: आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सरकारी कार्यालयों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार एंकरिंग स्क्रिप्ट और भाषण लेकर आए हैं।

Image

Womens Day Anchoring Script, Speech 2025: यहां देखें अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट और स्पीच

International Womens Day Anchoring Script, Speech In Hindi 2025: नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान, नारी से ही रोशन, यह सारा जहान....देशभर में आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा (International Womens Day Anchoring Script) रहा है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक उपलब्धियों को याद करना व उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। भारत समेत दुनियाभर में इस दिन को बड़े धूमधाम के साथ मनाया (Womens Day Speech In Hindi) जाता है।

इस दिन का इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना है। कहा जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार साल 1909 में मनाया गया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार स्पीच व एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं। इस तरह आप अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं।

International Womens Day Anchoring Script In Hindi

आदरणीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज विश्वभर की महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। देश की आजादी के बाद बीते 77 वर्षों में भारत की महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी तरक्की की है।

आसमान में जहाज उड़ाने से लेकर बॉर्डर पर देश की रक्षा तक हर क्षेत्र में बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि बेटों से कम नहीं हैं। इस तरह आप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंच का संचालन कर सकते हैं। साथ ही यदि आप चाहते हैं कि मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गुंजायमान हो उठे तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दो लाइन के ये कोट्स या कविता भी दोहराएं।

  • नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान, नारी से ही रोशन, यह सारा जहान, इसलिए करना चाहिए इनका सम्मान!
  • तुम्हें पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान पसंद है, किसी और की पहचान नहीं, अपनी काबिलियत की पहचान है, गिरकर उठना आता है तुम्हें इसलिए हर मोड़ पर अपनी राह को आसान बनाती हो तुम!
  • नारी तुम प्रेम हो, विश्वास हो, नारी तुम देश की शान हो, नारी तुम जीवन की करता हो, नारी तुम हर घर की जान हो!

International Womens Day Speech In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण

सम्मानीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, अतिथिगण, अध्यापकगण, व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत बहुत बधाई। हर बार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। दरअसल साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। (8 March ki History) इस दिन 15 हजार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और मतदान के अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया। इसके एक साल बाद यानी 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article