इस खास अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों समेत सरकारी कार्यालयों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए (Womens Day Anchoring) जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी स्कूल, कॉलेज या अन्य किसी सामाजिक स्थल पर मंच का संचालन करने जा रहे हैं तो यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं।
Womens Day Anchoring Script In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट
आदरणीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज महिलाएं दुनिया के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। आसमान में प्लेन उड़ाने से लेकर पटरी पर ट्रेन दौड़ाने तक महिलाएं हर चीज में सक्षम हैं। हर साल महिलाओं के सम्मान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
Womens Day Anchoring Script In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास
इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1908 में हुई। दरअसल इस दिन की उत्पत्ति एक मजदूर आंदोलन से हुई थी। जब लगभग 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में नौकरी में कम घंटों व बेहतर वेतन की मांग की थी। इसके एक साल बाद वर्ष 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने 28 फरवरी को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।
Womens Day Anchoring Script: कविता लगा देगी चार चांद
अंतर्राष्ट्रीय महिला देवस के बारे में बताने के बाद आप महिलाओं के सम्मान में शानदार शायरी या कविता पढ़ सकते हैं। इससे सभागार में उपस्थित लोगों की दिलचस्पी आपके कार्यक्रम के प्रति बढ़ेगी।
- अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
- जारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है,
घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
- कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,
लेकिन सच तो ये है कि
औरत के बिना कोई घर नहीं होता।
- मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका,
हर किरदार बखूबी से निभाती हो,
हे नारी, तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो।
आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं!
Womens Day Anchoring Script For School: प्रस्तुतियों का परिचय
सबसे पहले हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में शानदार कविता के लिए बुलाना चाहेंगे। जोरदार तालियों के साथ आप सभी उनका स्वागत करें। इस प्रकार आप एक के बाद एक कर्यक्रम का संचालन कर सकते हैं।
Womens Day Anchoring Script: ऐसे करें कार्यक्रम का अंत
कार्यक्रम का अंत करते समय सभागार में उपस्थित लोगों व कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों का धन्यवाद करें। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार कविता के साथ कार्यक्रम का समापन कर सकते हैं।
