एजुकेशन

Women’s day 2025 Speech: स्कूल में महिला दिवस पर ऐसे दें दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा हॉल

Women’s day 2025 Speech in Hindi: दुनियाभर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस समाज में महिलाओं के विभिन्न योगदानों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अगर आपको भी महिला दिवस के अवसर पर भाषण देना है तो आप उसे इस तरह तैयार कर सकते हैं।

Image

Womens Day 2025 Speech In Hindi

Women’s day 2025 Speech in Hindi, Mahila Diwas per Bhashan: दुनियाभर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस समाज में महिलाओं के विभिन्न योगदानों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अगर आपको भी महिला दिवस के अवसर पर भाषण देना है तो आप उसे इस तरह तैयार कर सकते हैं। नीचे दिए गए टिप्स को ध्यान में रखकर अगर आप महिला दिवस का भाषण तैयार करेंगे तो सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो जाएंगे और स्कूल का एसेंबली हॉल तालियों से गूंज उठेगा।

Women’s day 2025 Speech: ऐसे करें भाषण की शुरुआत

सुप्रभात, आज के दिन से तो हर कोई वाकिफ होगा, क्योंकि यह एक साधारण दिन नहीं है, बल्कि आज का दिन महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। महिला दिवस मनाने का इतिहास बहुत पुराना हैं। इसकी शुरुवात वर्ष 1909 में पहली बार न्यूयॉर्क शहर में हुई थी, जब पहली बार 15000 महिलाओं के एक मजदूर आंदोलन कर कम काम के घंटे, बेहतर वेतन और मतदान के अधिकार का मांगा किया था। 1 साल बाद, 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। सन् 1910 में क्लारा जेटकिन ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा फिर 1911 में आस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी में पहली बार इसे बड़े स्तर पर मनाया गया।

Women's day 2025: इन टॉपिक्स से शुरू करें स्पीच

आत्मनिर्भर- अपनी स्पीच की शुरुआत आत्मनिर्भरता से कर सकते हैं। मॉर्डन जमाने में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और अपने सपनों को साकार कर रही हैं साथ ही आप कुछ सफल महिलाओं के उदाहरण भी जोड़ सकते हैं।

शिक्षा- अपनी स्पीच में अगर आप महिलाओं की शिक्षा, इतिहास, वर्तमान और भविष्य की स्थिति को शामिल करते हैं, तो यह वहां मौजूद लोगों के लिए जानकारी भरा होगा आर स्पीच के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति से भी समझ सकेंगे।

योगदान- समाज में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही महिलाओं का भी है। इसलिए अगर आप अपनी स्पीच में महिलाओं के योगदान को भी शामिल कर सकते हैं।

राजनीति- आज हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा बनता जा है चाहें वो शिक्षा हो, आत्मनिर्भर हो, खेल हो या राजनीति, चाहे राष्ट्रपति हो या मुख्यमंत्री तमाम प्रमुख पदों पर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। ऐसे में आप आने वाली नई पीढ़ी की लड़कियों को प्रोत्साहित कर सकते हैं, की कैसे वो राजनीति के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकती हैं।

खेल- कभी खेल के क्षेत्रो मे सिर्फ पुरुषों का राज हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और फुटबॉल तक हर खेल में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विश्व पटल पर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज कराया।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article