International Literacy Day 2026: साक्षरता का मतलब है 'किसी व्यक्ति का पढ़ना और जानना'। हर व्यक्ति के लिए पढ़ना-लिखना जरूरी है, और उतना ही जरूरी है चीजों को समझना और दूसरों को समझाना। यही एक मूलमंत्र है जीवन को बेहतर बनाने के लिए। इसलिए आज 'अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस' के अवसर पर जानेंगे इस दिन का महत्व, अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस क्या है?, अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस क्यों मनाया जाता है?, अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाया जाने का कारण क्या है?, अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शुरुआत कब हुई?
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 (Image - ChatGPT)
जीवन को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाता है। साक्षरता केवल किताब पढ़ने या अपना नाम लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकार समझने, सही फैसले लेने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने की क्षमता देती है। इसी महत्व को दुनिया भर में बताने के लिए हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। UNESCO के अनुसार साक्षरता एक बुनियादी मानव अधिकार है।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस क्या है? International Literacy Day 2026 Kya hai
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस यानी International Literacy Day ऐसा दिन या अवसर है, जब दुनियाभर में लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है। इस दिन सरकारें, शैक्षणिक संस्थान, शिक्षक और सामाजिक संगठन लोगों को शिक्षा से जोड़ने और साक्षरता बढ़ाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: IIT Delhi का नया कदम, सोलर एनर्जी की पढ़ाई के साथ यूरोप में इंटर्नशिप का मौका
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का उद्देश्य International Literacy Day 2026 Purpose
इस दिन का सीधा उद्देश्य है 'शिक्षा और साक्षरता' को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश करना। क्योंकि पढ़ने-लिखने की क्षमता व्यक्ति के लिए आगे की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के रास्ते खोलती है।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस क्यों मनाया जाता है? International Literacy Day 2026 Kyon Manaya Jata hai
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया से निरक्षरता कम करने और हर व्यक्ति को बुनियादी शिक्षा का अवसर देने की जरूरत पर ध्यान दिलाना है। आज साक्षरता का मतलब केवल पढ़ना और लिखना नहीं रह गया है। डिजिटल दौर में समझ विकसित करना जरूरी है। लोगों को न केवल बदलती तकनीक बल्कि एडवांस इंफॉर्मेशन के लिए तैयार करना भी साक्षरता के लक्ष्य का हिस्सा है।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? International Literacy Day 2026 Kab Manaya Jata Hai
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शुरुआत कब हुई?
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के लिए 8 सितंबर की तारीख UNESCO ने तय की थी। वर्ष 1966 में UNESCO की 14वीं General Conference के दौरान इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया। इसके बाद 1967 से हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाने लगा।
International Literacy Day 2026 Theme: UNESCO के अनुसार इस वर्ष का विषय “Literacy for people, the planet and prosperity” है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कौन है Apple की कमान संभालने वाले नए CEO जॉन टर्नस, जानें किस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
