Intelligence Bureau MTS Vacancy: गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आईबी में 10वीं पास के लिए 362 पदों पर भर्ती निकली है। आईबी ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर ये भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएंगे। भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के जरिये ये भर्ती होनी है।
IB MTS 2025 भर्ती के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन... How to Apply for IB MTS 2025
- सबसे पहले गृह मंत्रालय (MHA) की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद अपनी पर्सनल डीटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आई और पासवर्ड बनाएं।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, उम्र और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
- ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो केंद्र सरकार में सुरक्षित और विविध जिम्मेदारियों वाली ऑल इंडिया पोस्टिंग चाहते हैं।
कहां कितनी भर्ती? Intelligence Bureau MTS Vacancy
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगरतला में 6, अहमदाबाद में 6, आइजोल में 11, अणृतसर में 11, बेंगलुरु में 4, भोपाल में 11, भुवनेश्वर में 7, चंडीगढ़ में 7, चेन्नई में 10, देहरादून में 8, दिल्ली/आईबी मुख्यालय में 108, गंगटोक में 10, गुवाहाटी में 10, हैदराबाद में 6, ईटानगर में 25, जम्मू में 7, कलिम्पोंग में 3, कोहिमा में 6, कोलकाता में 1, लेह में 12, लखनऊ में 6, मेरठ में 12, मुंबई में 17, नागपुर में 4, पणजी में 2, पटना में 6, रायपुर में 4, रांची में 4, शिमला में 5, सिलीगुड़ी में 5, श्रीनगर में 14, त्रिवेंद्रम में 3, वाराणसी में 3, विजयवाड़ा में 9 वेकेंसियां निकली हैं।
बताते चलें कि इस बार इंटेलिजेंस ब्यूरो ने काफी बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है। एमटीएस भर्ती से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजें ऑफिसर ग्रेड-2 और टेक के 258 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए थे। आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर थी।
