एजुकेशन

भारत का सबसे लंबा समुद्री तट कौन सा है, यहां नहाने पर क्यों है पाबंदी ?

देश में कई सारे समुद्र तट हैं और इनमें कई आकर्षण का केंद्र भी हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सबसे बड़ा समुद्र तट कौन सा है? इस समुद्र तट का लुत्फ उठाने देश विदेश से टूरिस्ट आते हैं। मगर हैरानी की बात है कि यहां पर नहाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बावजूद इसके ये देश और दुनिया में काफी फेमस है। ऐसा क्यों है, जानते हैं। Longest Beach of India, India's Longest Beach, Where is India's Longest Beach

Image

India's Longest beach

Longest Beach of India : भारत के पूर्व और पश्चिम की तरफ अलग-अलग सागर देखने को मिलते हैं। देश की कुल तटीय रेखा करीब 7516 किलोमीटर है। देश के अलग-अलग राज्य समुद्री सीमा को साझा करते हैं। कई राज्य ऐसे हैं, जिनकी समुद्री सीमा काफी छोटी है तो कईयों की बेहद लंबी। चलिये बात करते हैं उस समुद्री सीमा की, जो काफी लंबी है। ये किस शहर में है और हैरानी की बात है कि यहां पर नहाने पर पाबंदी है। ऐसा क्यों, चलिये जानते हैं। साल 1880 में इसे मद्रास के गवर्नर रहे माउंटस्टुअर्ट एल्फिंस्टन ग्रांट डफ ने पुनर्जीवित किया था। तब से लेकर अभी तक ये पर्यटकों की पसंदीदा जगह बना हुआ है।

देश का सबसे बड़ा समुद्री तट कौन सा ?

देश में कई सारे समुद्र तट हैं और इनमें कई आकर्षण का केंद्र भी हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सबसे बड़ा समुद्र तट कौन सा है? इस समुद्र तट का लुत्फ उठाने देश विदेश से टूरिस्ट आते हैं। मगर हैरानी की बात है कि यहां पर नहाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बावजूद इसके ये देश और दुनिया में काफी फेमस है। ऐसा क्यों है, जानते हैं।

कहां है ये समुद्री तट ?

भारत का सबसे बड़ा समुद्र तट मरीना बीच है, जो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है। ये उत्तर में सेंट फोर्ट से शुरू होकर दक्षिण में बेसेंट नगर तक है। इसकी कुल लंबाई की बात करें तो ये 13 किलोमीटर है। ये इसे भारत का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा प्राकृतिक समुद्री तट बनाता है।

कब बना था ये ?

साल 1880 में इसे मद्रास के गवर्नर रहे माउंटस्टुअर्ट एल्फिंस्टन ग्रांट डफ ने पुनर्जीवित किया था। उन्होंने यहां पर टहलने के लिए एक पाथवे भी बनवाया था। इस बीच पर कई सारे शानदार पॉइंट्स हैं, जिनमें लाइटहाउस, विजय का प्रतीक शामिल हैं।

नहाने पर क्यों है मनाही ?

इस बीच पर नहाने पर मनाही है। और इसके पीछे की वजह है यहां पर उठने वाली तेज लहरें। ये लहरें बेहद खतरनाक होती हैं। प्रशासन ने इसी वजह से यहां पर नहाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि शाम को समुद्र किनारे स्थानीय खाने का मजा उठाया जा सकता है।

मशहूर है ये जगह

यहां का शंखों वाला और हस्तशिल्प बाजार काफी मशहूर है। देश विदेश से टूरिस्ट इस बाजार को घूमने और यहां पर सामान लेने आते हैं। यहां का लाइटहाउस काफी फेमस है। यहां पर्यटक लिफ्ट से ऊपर जा सकते हैं और समंदर का शानदार नजारा भी देख सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article