Indian Oil Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल ने निकाली अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें स्टेटवाइज वैकेंसी और सिलेक्शन प्रोसेस

Indian Oil Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मार्केटिंग विभाग में 433 पदों पर अप्रेंटिसशिप भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार NATS और NAPS पर जाकर आवेदन प्रक्रिया लास्ट डेट से पहले पूरी कर सकते हैं।

Indian Oil Apprentice Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, लेकिन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू से डरते हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा विभिन्न अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कंपनी के मार्केटिंग विभाग के लिए है। अच्छी बात ये है कि भर्ती किसी एक राज्य में नहीं बल्कि कई राज्यों में निकाली गई है। ऐसे में उम्मीदवार अपने ही राज्य में या फिर पास के अन्य राज्य में रहकर कार्य कर पाएंगे। इससे न केवल उन्हें अच्छा अनुभव मिलेगा, बल्कि फ्रैशर्स का टैग भी सिर से हट जाएगा। तो आइए आपको इंडियन ऑयल में निकली अप्रेंटिसशिप पदों की भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं।

Indian Oil Apprentice Recruitment 2026

Indian Oil Apprentice Recruitment 2026 (Photo - AI)

किन राज्यों में निकली है भर्ती

इंडियन ऑयल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती लोकेशन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर है। उम्मीदवार इनमें से किसी भी राज्य में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed