एजुकेशन

भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, INET परीक्षा के लिए SSC से हुआ एमओयू

Indian Navy And SSC MOU: इंडियन नेवी और स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने अग्निवीर (SSR & MR) और एसएसआर (Medical) भर्ती के लिए इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) आयोजित करने के लिए एक समझौता (MoU) किया है। इस समझौते से उम्मीदवारों के बीच नौसेना भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और भरोसा मजबूत होगा।

Image

Indian Navy And SSC MOU: भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

Indian Navy And SSC MOU: भारतीय नौसेना और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के बीच Agniveer (SSR & MR) और SSR (Medical) भर्ती के लिए इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) आयोजित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया गया है। यह समझौता नौसेना की भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष तथा भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को एक समान, सुव्यवस्थित और आधुनिक परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना कम होगी।

ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

इस समझौते के तहत भारतीय नौसेना में Agniveer (SSR & MR) और SSR (Medical) पदों की भर्ती के लिए INET परीक्षा का आयोजन SSC द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी और देशभर के सभी 28 राज्यों तथा 8 केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी। इससे दूर दराज क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में शामिल होने का समान अवसर मिल सकेगा और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भी आसामी होगी।

INET परीक्षा में आधुनिक तकनीक का व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा। खास बात यह है कि परीक्षा के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निगरानी प्रणाली अपनाई जाएगी। AI आधारित निगरानी से परीक्षा में नकल, फर्जीवाड़े और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी। इससे परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली समय की बचत करेगी और परिणाम भी अपेक्षाकृत जल्दी घोषित किए जा सकेंगे।

इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान SSC के चेयरमैन श्री एस. गोपालकृष्णन (IAS) और भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ पर्सनल वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने इस पहल को देश के युवाओं के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि SSC की परीक्षा आयोजित करने की विशेषज्ञता और भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के संयोजन से एक मजबूत और प्रभावी भर्ती प्रणाली विकसित की जा सकेगी।

यह भर्ती प्रक्रिया को बनाएगा सरल

यह MoU न केवल भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाएगा, बल्कि उम्मीदवारों का भरोसा भी बढ़ाएगा। इसके अलावा, डिजिटल और AI आधारित निगरानी से मानव हस्तक्षेप कम होगा, जिससे अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ेगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article