IIT JAM 2026 New Website Launched: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) परीक्षा 2026 के लिए अपना पोर्टल लॉन्च कर दिया है। JAM Registration (JOAPS) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से आधिकारिक पोर्टल jam2026.iitb.ac.in पर शुरू होगी। बता दें, परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
प्रवेश पत्र 5 जनवरी 2026 को डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए उपलब्ध होंगे। IIT JAM 2026 Notification के अनुसार, परिणाम 20 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार JAM परीक्षा के लिए इस प्रकार पंजीकरण कर सकते हैं:-
1. आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं
2. सभी आवश्यक विवरणों के साथ पंजीकरण करें।
3. अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
4. पंजीकरण फॉर्म भरें।
5. अपनी परीक्षा वरीयता और शहर चुनें।
6. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
7. पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
What is JAM Exam
संयुक्त स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (JAM) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो विभिन्न IIT और भागीदार संस्थानों द्वारा संचालित MSc, संयुक्त MSc-PhD जैसे स्नातकोत्तर कार्यक्रमों और अन्य विज्ञान कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित अपडेट के लिए JAM की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
