एजुकेशन

India Post GDS Result 2023: भारतीय डाक जीडीएस का रिजल्ट कब होगा जारी, जानें यहां

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 27, 2023, 04:20 PM IST

India Post GDS Result 2023: डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। भारतीय डाक की ओर से जीडीएस पदों पर भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जाएगी।

Image

India Post GDS Result 2023

Photo : iStock

India Post GDS Result 2023, India Post GDS Merit List 2023: जीडीएस रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। भारतीय डाक (India Post) ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी करेगा। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

India Post GDS Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के 40,889 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं में प्राप्त अंको के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

India Post GDS Result 2023 Date: कब आएगी मेरिट लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय डाक जीडीएस मेरिट लिस्ट मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैँ।

How to check India Post GDS Result 2023

  • सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडीएस रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
India Post Recruitment 2023: सितंबर में जारी हुआ नोटिफिकेशन

भारतीय डाक में जीडीएस पदों पर भर्ती के लिए 27 सितंबर से 16 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article