एजुकेशन

IIT JAM Result 2026 Declared: जारी हुआ आईआईटी जेएएम परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

IIT JAM Result 2026 Declared: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) का रिजल्ट जारी कर (IIT JAM Result 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (IIT JAM Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर सकेंगे।

Image

IIT JAM Result 2026 Declared: ऐसे चेक कर सकेंगे आईआईटी जेएएम परीक्षा का रिजल्ट

IIT JAM Result 2026 Declared: आईआईटी जेएएम की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IIT JAM Result 2026) खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने मास्टर्स के लिए ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) परीक्षा का परिणाम घोषित कर (IIT JAM Result) दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IIT JAM Exam Date 2026: कब हुई थी आईआईटी जेएएम परीक्षा

बता दें आईआईटी जेएएम परीक्षा 2 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। संस्थान ने परिणाम इंटरनेट पर उपलब्ध करा दिया है, इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करके अपना प्रदर्शन देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

IIT JAM Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IIT JAM Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

IIT JAM Scorecard 2026 Download: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. प्राप्तांक
  7. कुल मार्क्स
  8. रिजल्ट का स्टेटस

IIT JAM Scorecard 2026 Download: स्कोर कार्ड जरूरी

यह स्कोरकार्ड प्रवेश प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि यह आईआईटी और अन्य भागीदार संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) कार्यक्रमों में आवेदन करने के लिए आवश्यक है। उम्मीदवारों को इस दस्तावेज़ को डाउनलोड करके सावधानीपूर्वक सुरक्षित रखना चाहिए।

IIT JAM Result 2026: आईआईटी जेएएम परीक्षा क्यों होती है

आईआईटी जेएएम परीक्षा विज्ञान विषयों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए चुनने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय विज्ञान संस्थान जैसे प्रमुख संस्थानों में एम.एससी. और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article