एजुकेशन

GATE Admit Card 2026 OUT: जारी हो गया गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

GATE Admit Card 2026 Link: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IITG) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक लिंक goaps.iitg.ac.in पर जाकर इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

GATE 2026 Admit Card out

GATE Admit Card 2026 Download: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IITG) ने आज 13 जनवरी को goaps.iitg.ac.in पर GATE Admit Card 2026 Download करने का लिंक एक्टिव किया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, तो खबर में दिए लिंक से GATE Admit Card 2026 Download कर सकते हैं।

कब है परीक्षा

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, GATE 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट के साथ एक वैलिड ID प्रूफ भी ले जाना होगा।

GATE 2026 Hall Ticket Step to Download

हॉल टिकट एक्सेस करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • GATE Admit Card 2026 Official Website पर जाएं goaps.iitg.ac.in।
  • एनरोलमेंट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • GATE 2026 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए सेव कर लें।

GATE का आयोजन IITs और देश भर के कई अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों द्वारा दिए जाने वाले MTech और अन्य पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है।

GATE 2026 एडमिट कार्ड में किन जानकारी को क्रॉस चेक करना है जरूरी?

हॉल टिकट पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी।

  • उम्मीदवार का नाम।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर।
  • GATE पेपर कोड।
  • परीक्षा केंद्र कोड।
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता।
  • GATE परीक्षा की तारीख।
  • परीक्षा का समय।
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर।
  • GATE आयोजन चेयरमैन के हस्ताक्षर।
  • परीक्षा के दिन के निर्देश।

नतीजे 19 मार्च, 2026 को घोषित किए जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के तौर पर हर दिन दो सेशन में 200 से ज़्यादा शहरों में होगी, जिसे आठ ज़ोनल IITs कोऑर्डिनेट करेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article