IISER IAT 2025 Registration Begins: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आज, 10 मार्च, 2025 को आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को IISER IAT 2025 Registration करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाना होगा। जानें क्या है पंजीकरण का तरीका व कैसे करेंगे आवेदन
IISER IAT 2025 Registration Date
आईआईएसईआर आईएटी परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू हुए हैं, जबकि रजिस्ट्रेशन विंडो 15 अप्रैल, 2025 को बंद हो जाएगी।IISER IAT 2025 Exam का आयोजन 25 मई, 2025 को किया जाएगा। आवेदन सुधार विंडो 21 से 22 अप्रैल, 2025 तक खुली रहेगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड 15 मई को जारी किए जाएंगे और परीक्षा आयोजित होने के बाद 25 मई, 2025 को अस्थाई आंसर की जारी की जाएगी।
IISER IAT 2025 Registration कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से IISER IAT 2025 Registration करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, ‘Apply for IAT 2025 Application Portal is open from March 10, 2025’ पर क्लिक करें।
चरण 3: नया पेज खुलेगा।
चरण 4: यहां सबसे नीचे देखें और 'Click here to start the Application' पर क्लिक करें।
चरण 5: सावधानी पूर्वक आवेदन करें, शुल्क जमा करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
| ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि | 10 मार्च 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 15 अप्रैल 2025 |
| आवेदन पत्र संपादन की आरंभ तिथि | 21 अप्रैल 2025 सुबह 10:00 बजे से |
| आवेदन पत्र संपादन की अंतिम तिथि | 22 अप्रैल 2025 शाम 5:00 बजे तक |
| हॉल टिकट जारी होना | 15 मई 2025 |
| परीक्षा तिथि | 25 मई 2025 |
