IGNOU June-July 2026: पेपर लीक के दावे पर हड़कंप, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

IGNOU Exam 2026 Leak Case: इग्नू की जून-जुलाई 2026 टर्म-एंड परीक्षाओं के बीच पेपर लीक के दावे ने हड़कंप मचा दिया। कुछ टेलीग्राम चैनलों पर अलग-अलग विषयों के प्रश्न-पत्र 199 रुपये में बेचने का दावा किया जा रहा था।

IGNOU June-July 2026 term-end exam leak? इग्नू की जून-जुलाई 2026 टर्म-एंड परीक्षाओं के बीच पेपर लीक के दावे ने हड़कंप मचा दिया। कुछ टेलीग्राम चैनलों पर अलग-अलग विषयों के प्रश्न-पत्र 199 रुपये में बेचने का दावा किया जा रहा था। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने सभी रीजनल सेंटरों को अलर्ट पर रखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। छात्रों की शिकायतों के आधार पर IGNOU तक कुछ चैट और स्क्रीनशॉट भी पहुंचे, जिनमें पैसे लेकर पहले से पेपर देने की बात कही गई थी। लेकिन यूनिवर्सिटी का कहना है कि किसी भी परीक्षा केंद्र या रीजनल सेंटर से पेपर लीक की पुष्टि नहीं हुई है।

IGNOU

नहीं मिले कोई ठोस सबूत

जांच में भी कोई ठोस सबूत नहीं मिला, इसलिए किसी परीक्षा को रद्द नहीं किया गया। शिकायत मिलते ही मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। साथ ही सभी केंद्रों पर अतिरिक्त एहतियात बरतने को कहा गया। इसके तहत ऑब्जर्वर तैनात किए गए, स्टाफ के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगाई गई, बाहरी लोगों की एंट्री बंद की गई और प्रश्न-पत्रों को सुरक्षित रखा गया। इसी दौरान एक और तकनीकी दिक्कत सामने आई।

End of Feed