एजुकेशन

IGNOU January Registration 2026 Extended: इग्नू जनवरी 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई

IGNOU January Registration 2026 Extended: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र के प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (IGNOU January Registration 2026) दी है। अब अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन कर (IGNOU January Admission) सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Image

IGNOU January Registration 2026 Extended: इग्नू जनवरी 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

IGNOU January Registration 2026 Extended: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन (IGNOU January Registration 2026) की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना आवेदन (IGNOU January Adimission 2026) सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल, 2026 है। यहां ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक पात्र उम्मीदवार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने आवेदकों को संशोधित अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन जमा करने की सलाह दी है।

बता दें विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों से आवेदन करने से पहले अपना ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR) आईडी तैयार रखने को कहा है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए यह आवश्यक है। प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छात्र एडमिशन की पुष्टि होने के बाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से भारत सरकार की छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकेंगे।

IGNOU January Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IGNOU January Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतानकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) भारत का सबसे बड़ा ओपन यूनिवर्सिटी संस्थान है। इसकी स्थापना 1985 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है, जो नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई नहीं कर सकते। यहां स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और पीएचडी जैसे कई कोर्स उपलब्ध हैं।

रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article