एजुकेशन

ICSE 10th Exam 2023: आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, एग्जाम से पहले जरूर पढ़ लें ये गाइडलाइंस

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 26, 2023, 08:53 PM IST

ICSE 10th Exam 2023: आईसीएसई 10वीं बोर्ड कल से शुरू हो रही है। परीक्षा का आयोजन 29 मार्च तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।

Image

ICSE 10th Exam 2023

Photo : iStock

ICSE 10th Exam 2023, CISCE Class 10th Exam 2023 Guidelines: बोर्ड एग्जाम का सीजन शुरू हो चुकी है। सीबीएसई समेत कई स्टेट बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा भी ICSE यानी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का आयोजन कल 27 फरवरी से किया जाना है। सभी स्टूडेंट्स यहां एग्जाम गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।

ICSE 10th Exam Date 2023: कब तक होगी परीक्षा

आधिकारिक डेटशीट के मुताबिक, सीआईएससीई 10वीं एग्जाम (CISCE 10th Exam 2023) का आयोजन 27 फरवरी से 29 मार्च 2023 तक किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होगी। हालांकि, पेपर 10:45 बजे ही बांट दिए जाएंगे और स्टूडेंट्स को इसे पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। पहले दिन ICSE के स्टूडेंट्स अंग्रेजी भाषा के पेपर के लिए उपस्थित होंगे। यह पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें से 80 अंक थ्योरी के और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के हैं।

ICSE 10th Exam 2023: Important Guidelines

  • 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें क्योंकि बिना इसके परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के लगभग एक घंटे पहले पहुंच जाएं क्योंकि एग्जाम टाइम के 10 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
  • ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच और कैलकुलेटर की अनुमति नहीं है।
  • स्टूडेंट्स को पेपर पूरा होने से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • पेपर में दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ लें और आंसर शीट पर सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • उत्तर लिखने के लिए काले/नीले बॉलपॉइंट पेन/फाउंटेन पेन का प्रयोग करें लेकिन डायग्राम बनाने के लिए पेंसिल का उपयोग करें।
ICSE 10th Exam 2023: वेबसाइट पर रखें नजर

स्टूडेंट्स आईसीएसई 10वीं एग्जाम के सैंपल पेपर और टाइम टेबल सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिकव वेबसाइट cisce.org पर भी चेक कर सकते हैं। बोर्ड एग्जाम से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!