एजुकेशन

Champions Trophy GK Quiz: क्रिकेट प्रेमी ही दे सकते हैं इन आठ सवालों के जवाब, देखें कितने आते आपको?

Champions Trophy GK Quiz: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 इस 9 फरवरी को संपन्न हो गया, बता दें, आईसीसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले सबसे बड़े टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप) के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वैल्यू है। ऐसे हम लेकर आए हैं क्रिकेट से जुड़ा आसान क्विज, चलिए देखते हैं आपको कितने सवालों के जवाब आते हैं।

Image

चैंपियंस ट्रॉफी जीके क्विज़

Champions Trophy GK Questions: चैंपियंस ट्रॉफी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक है, इसे मिनी-वर्ल्डकप की संज्ञा दी जाती है। साल 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, भारत ने मैच जीतकर चैंपियन ट्रॉफी 2025 का खिताब (Champions Trophy 2025 Winner) अपने नाम किया। यह भारत का सातवां ICC टाइटल है। ICC चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत (Champions Trophy History) सन् 1998 में हुई थी, जिसका पहले विजेता दक्षिण अफ्रीका था।

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। यूपीएससी और रेलवे समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे जुड़े समान्य ज्ञान के कई सवाल पूछे जा सकते हैं। ऐसे हम लेकर आए हैं क्रिकेट से जुड़ा आसान क्विज (Champions Trophy 2025), चलिए देखते हैं आपको कितने सवालों के जवाब आते हैं।

Champions Trophy Questions

सवाल: सबसे पहले ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन कब और कहां किया गया?

जवाब: 1998

सवाल: ICC चैंपियंस ट्रॉफी में कितनी टीमें खेलती हैं?

जवाब: चैंपियंस ट्रॉफी में ओडीआई रैंकिंग वाली टॉप 8 टीमें खेलती हैं।

सवाल: 1998 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कौन सी दो टीमें खेली थीं?

जवाब: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज

सवाल: 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी किसने की?

जवाब: पाकिस्तान

सवाल: सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी किस देश ने जीती?

जवाब: भारत

सवाल: भारत ने पहली चैंपियंस ट्रॉफी कब जीती थी?

जवाब: भारत ने सबसे पहले 2002 में खिताब जीता था। तब वो श्रीलंका के साथ संयुक्‍त विजेता बना था।

सवाल: ICC चैंपियंस ट्रॉफी का पुराना नाम क्या है

जवाब: ICC नॉकआउट

सवाल: ICC चैम्पिंयस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन हैं?

जवाब: क्रिस गेल

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article