एजुकेशन

ICAI CA May 2025: मई परीक्षा के लिए जारी हुआ शिड्यूल, icai.org से करें चेक

ICAI CA May Date Sheet 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) मई 2025 परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। खबर से चेक करें कब से कब तक चलेंगी परीक्षा

Image

आईसीएआई सीए मई 2025 का शिड्यूल हुआ जारी

ICAI CA May Date Sheet 2025 Download: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) मई 2025 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक तौर पर ICAI CA May 2025 Schedule को icai.org पर जारी किया गया है, लेकिन ICAI CA May 2025 Exam Dates को इस खबर से देखा जा सकता है। जानें कब से शुरू हो रही हैं सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की परीक्षाएं?

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आगामी चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षाओं के लिए शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की परीक्षाएं 2 मई से 21 मई, 2025 तक होंगी।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि "चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विनियमन, 1988 के विनियमन 22 के अनुसरण में, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की परिषद यह घोषणा करते हुए प्रसन्न है कि अगली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं नीचे दी गई तिथियों और स्थानों पर आयोजित की जाएंगी, बशर्ते कि नीचे दिए गए प्रत्येक स्थान से पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार उपस्थित होने की पेशकश करें।"

इसके अलावा, सदस्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (INTT - AT) 10 और 13 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा समय और पेपर कोड सहित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार ICAI वेबसाइट या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ICAI CA May 2025 Schedule देख सकते हैं।

परीक्षा परीक्षा की तारीख एग्जाम पेपर एग्जाम का समय (IST)
पेपर Paper 3 & 4*
इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप - I: 3, 5 और 7 मई 2025ऑल पेपर 2 से 5 PM
ग्रुप - II: 9, 11 और 14 मई 2025ऑल पेपर
फाइनल एग्जाम ग्रुप - I: 2, 4 और 6 मई 2025पेपर 1 से 5
ग्रुप - II: 8, 10 और 13 मई 2025पेपर 6
मेंबर्स एग्जामिनेशन10 और 13 मई 2025इंटरनेशनल टैक्सेशन – एसेस्मेंट टेस्ट (INTT – AT)
ICAI CA May 2025 Exam Dates Full Schedule

ICAI CA परीक्षाएं अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होती हैं, इसलिए तैयारी के लिए बेस्ट पफॉर्मेंस दें, उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए ऑनलाइन और पुस्तकालयों में कई संसाधन उपलब्ध हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article