एजुकेशन

ICAI CA November 2024: सीए फाइनल और इंटर के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन का मौका, इस दिन तक करें अप्लाई

ICAI CA Inter and Final Registration 2024: सीए इंटर और फाइनल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस साल नवंबर में होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो ICAI Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

ICAI CA नवबंर परीक्षा 2024

Photo : iStock

ICAI CA Inter and Final Registration 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने वाली है। सीए इंटर और फाइनल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। ICAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीए फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्सेज- इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (IRM) टेक्निकल एग्जाम के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से खोली जाएगी।

ICAI की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, CA Inter और Final नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सिंतबर से शुरू होगी। 12 सितंबर रात 12 बजे रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगा। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस साल नवंबर में होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो ICAI Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

ICAI CA Re Registration ऐसे करें अप्लाई

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए ICAI Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर ICAI CA Exam 2024 November के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Registration Here पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ICAI CA Inter and Final Registration 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें।

इन बातों का रखें ध्यान

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने 18 जुलाई 2024 को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और पीक्यूसी नवंबर 2024 परीक्षाओं के संभावित उम्मीदवारों के लिए घोषणा की ताकि उन्हें पहले से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय और अवसर प्रदान किया जा सके, ”आधिकारिक नोटिस में कहा गया है।

हालाँकि, छात्र यह भी ध्यान रखें कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए 17 दिनों की यह समय-सीमा सभी आगामी चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षाओं के लिए लागू होगी और छात्रों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे परीक्षा आवेदन पत्र भरने की समय-सीमा का सख्ती से पालन करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article