ICAI CA Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सितंबर 2025 फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए शामिल सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है। आईसीएआई द्वारा 3 नवंबर 2025 को सीए फाइनल का रिजल्टआधिकारिक वेबसाइट https://icai.org/ और https://icai.nic.in/caresult/ पर घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी यहां से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीए परीक्षा के फाइनल के साथ-साथ टॉपर का नाम भी जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में मुकुंद अगिवाल ने बाजी मारी है।
कितने उम्मीदवारों ने मारी बाजी
सीए फाउंडेशन परीक्षा में 98,827 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 14,609 उम्मीदवार पास हुए हैं। ऐसे में पासिंग पर्संटेज कुल 14.78 दर्ज की गई है। सीए इंटर परीक्षा में कुल 1,59,779 उम्मीदवारों ने सीए इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए, जिनमें से ग्रुप I की परीक्षा 93,074 उम्मीदवारों ने और ग्रुप II की परीक्षा 69,768 उम्मीदवारों ने दी। ग्रुप I में 8,780 (9.43 प्रतिशत) पास हुए। ग्रुप II में 18,938 (27.14 प्रतिशत) पास हुए। दोनों ग्रुप के 36,398 उम्मीदवारों में से 3,663 परीक्षा में सफल हुए, जिसके बाद 10.06 पासिंग पर्संटेज दर्ज की गई है।
रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। इस सूचना के मुताबिक आयोग द्वारा 3 नवंबर को रिजल्ट जारी किया जाना था। ऐसे में परीक्षार्थियों को इस पल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। सीए फाउंडेशन परीक्षा की बात करें तो इसका परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित किया जाना है।
परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं और उम्मीदवार अपने रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एक बार लॉगिन होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे चेक करें सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट: How to check CA Final Exam result?
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://icai.nic.in/caresult/ पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर CA September 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
अब लिंक ओपन करके अपनी लॉगिन डीटेल्ट (रोल नंबर, पिन या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर) डालें।
एक बार सबमिट करने पर आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित कर लें।
ICAI Ca September Result 2025 को दो आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
- रिजल्ट चेक करने के लिए पहली बेवसाइट: https://icai.nic.in/caresult/
- रिजल्ट चेक करने के लिए दूसरी वेबसाइट: https://icai.org/
आईसीएआई रिजल्ट औऱ सीए सितंबर 2025 परीक्षा स्कोरकार्ड के साथ उन छात्रों की लिस्ट भी जारी करेगा, जिन्होंने इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा में टॉप किया है। टॉपर्स की सूची में उम्मीदवार का नाम, प्राप्त अंक और उनकी रैंक भी शामिल होगी। सीए सितंबर इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा का आयोजन 4,7 और 9 सितंबर को आयोजित किया गया था।
