IBPS RRB PO Admit Card: इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, चेक करें डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:33 AM IST

IBPS RRB PO Interview Admit Card 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस की ओर से इंटरव्यू के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस आरआरबी पीओ इंटरव्यू के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक साइट ibps.in पर दिया गया है है। डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स यहां साझा किए गए हैं।

IBPS RRB PO Admit Card for Interview Out: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस की ओर से इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ कॉल लेटर जारी किया गया है। एडमिट कार्ड आज आधिकारिक साइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स इंटरव्यू नवंबर के महीने में लिया जाएगा।

IBPS RRB PO Interview Admit Card 2022

IBPS RRB PO एडमिट कार्ड 2022

आईबीपीएस आरआरबी पीओ कॉल लेटर डाउनलोड करने की लास्ट डेट 30 नवंबर, 2022 है। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉग इन विवरण भी दर्ज करना है। आईबीपीएस ने अक्टूबर में आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा आयोजित की और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

End of Feed