IBPS Clerk Prelims Result 2025 Date: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान जल्द ही IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित करने वाला है। एक बार जारी होने के बाद ग्राहक सेवा सहयोगी प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक IBPS वेबसाइट ibps.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
IBPS Clerk Prelims Result 2025 Website
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट की घोषणा ibps.in पर की जाएगी, जिसके बाद IBPS Clerk Prelims Result 2025 Link को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर शेयर कर दिया जाएगा।
IBPS Clerk Prelims Result 2025 Expected Date
इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है कि IBPS Clerk Prelims Result 2025 OUT or Not! बता दें अभी IBPS Clerk Prelims Result 2025 Release Date नहीं आई है। लेकिन एक्सपेक्टेड तारीख की बात करें तो मान कर चलिए कि आज देर रात से लेकर कभी भी इन रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
आधिकारिक अधिसूचना
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि CSA प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम नवंबर 2025 में जारी किए जाएंगे। हालांकि, परिणाम जारी होने की सही तारीख अभी तक साझा नहीं की गई है। लेकिन एक दो दिन में पूरी संभावना है कि रिजल्ट जारी कर दिया जाए।
कब हुई थी परीक्षा?
संस्थान ने देश भर में ग्राहक सेवा सहयोगी प्रारंभिक परीक्षा संभवतः 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की थी। प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंडों: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की थी।
IBPS Clerk Prelims Result 2025 Step to Check
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर IBPS Clerk Prelims Result 2025 Link पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम जारी हो जाएगा।
- परिणाम देखें और उसे डाउनलोड करें।
13533 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्राहक सेवा सहयोगियों के 13533 पदों को भरा जाएगा।
