IBPS Clerk Prelims Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS Clerk Prelims Result 2025) खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर (IBPS Clerk Prelims Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के एक से दो दिन के भीतर स्कोर कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
IBPS Clerk Prelims Exam 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर को आोजित की गई थी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। मुख्य परीक्षा 29 नवंबर को निर्धारित है। ऐसे में उम्मीद है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
IBPS Clerk Prelims Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
IBPS Clerk Prelims Scorecard 2025 Download: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
ध्यान रहे आईबीपीएस प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
