एजुकेशन

IATA कोड क्या होता है जो हर एयरपोर्ट को मिलता है, जानें नोएडा इंटरनेशनल हवाईअड्डे का कोड क्या है

IATA Code kya hota hai (Noida International Airport IATA Code DXN): आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। बहुत जल्द इस एयरपोर्ट ने नागरिक उड़ान शुरू हो जाएंगी। आपको बता दें कि हर एयरपोर्ट का अपना एक IATA कोड होता है। आइये जानते हैं कि यह क्या होता है और नोएडा इंटरनेशनल हवाईअड्डे का कोड क्या है।

Image

नोएडा इंटरनेशनल हवाईअड्डे का कोड क्या है

IATA Code kya hota hai (Noida International Airport IATA Code DXN): आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। बहुत जल्द इस एयरपोर्ट ने नागरिक उड़ान शुरू हो जाएंगी। आपको बता दें कि हर एयरपोर्ट का अपना एक IATA कोड होता है। हवाई यात्रा के दौरान आपने अक्सर एयरपोर्ट के नाम के साथ तीन अक्षरों का एक छोटा कोड देखा होगा। इसे International Air Transport Association कोड कहा जाता है। यह कोड दुनिया के हर प्रमुख एयरपोर्ट को दिया जाता है, जिससे उसकी पहचान आसान हो सके। आइये जानते हैं कि यह क्या होता है और नोएडा इंटरनेशनल हवाईअड्डे का कोड क्या है।

IATA कोड क्या होता है What is IATA Code

IATA कोड तीन अक्षरों (जैसे DEL, BOM, JFK) का होता है, जो किसी एयरपोर्ट या शहर को दर्शाता है। इसका इस्तेमाल एयरलाइन टिकट, बोर्डिंग पास, फ्लाइट शेड्यूल, लगेज टैग और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट में किया जाता है। किसी भी एयरपोर्ट को दो संस्थाओं द्वारा को कोड्स दिए जाते हैं। ये दो संस्थाएं IATA और संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) हैं। इस कोड का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट की पहचान को सरल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकरूप बनाना होता है। इससे यात्रियों और एयरलाइंस दोनों को सुविधा मिलती है और भ्रम की स्थिति नहीं बनती।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का IATA कोड

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का IATA कोड DXN निर्धारित किया गया है। यह एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े और आधुनिक हवाई अड्डों में शामिल होने जा रहा है। इसी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कोर्ड है DEL और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का IATA कोड BOM है।

IATA and ICAO Code

IATA कोड एयरपोर्ट की पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो वैश्विक स्तर पर यात्रा को आसान बनाता है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कोड DXN तय होने के साथ ही यह हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है। इसी तरह हर एयरपोर्ट को एक और कोड दिया जाता है जो ICAO द्वारा दिया जाता है। इस चार अंकों के कोड का उपयोग पायलट, हवाई यातायात नियंत्रक, योजनाकार आदि द्वारा किया जाता है। नोएडा एयरपोर्ट का ICAO कोड है VIND।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article