CGPSC Success Story: जीवन में कई घटनाएं इतनी दिलचस्प होती हैं कि आप उम्रभर उन्हें भूल नहीं पाते हैं। कभी कभी ऐसा संयोग बनता है कि आप आजीवन उसे याद रखते हैं। ऐसा है एक दिलचस्प संयोग बनामध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के कोलारस के रहने वाले शशांक गोयल के साथ। दोनों सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। दोनों ने छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 की परीक्षा दी और एक साथ इस परीक्षा में सफलता पाई। शशांक गोयल व उनकी पत्नी भूमिका ने एक साथ छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 में सफलता पाकर इतिहास रच दिया था। कमाल की बात यह भी है कि पति पत्नी दोनों टॉप टेन में आए थे।
शादी के बाद दिल्ली रहकर की तैयारी
जिस समय छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 का रिजल्ट आया, शशांक गोयल बिलासपुर में रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ थे। शशांक के पिता श्रवण कुमार गोयल रायपुर में बजरंग पावर कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। शशांक और भूमिका की शादी 2022 में हुई थी। इसके बाद दोनों, दोनों पति-पत्नी दिल्ली में रहकर इस परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। शशांक गोयल की पत्नी भूमिका कटियार भी रायपुर की रहने वाली हैं।
दोनों बने डिप्टी कलेक्टर
छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 का परीक्षा परिणाम वर्ष 2023 में जारी हुआ था। इसमें पति-पत्नी दोनों का न केवल सेलेक्शन हुआ बल्कि दोनों ने ही टॉप 5 की सूची में स्थान बनाया। इस परीक्षा में शशांक गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि पत्नी भूमिका गोयल ने चौथी रैंक हासिल की है। पति-पत्नी दोनों का ही चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 11 मई 2023 को परीक्षा के परिणाम घोषित किया था।
शादी से पहले भरा था फॉर्म
शशांक और भूमिका ने एक साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए अपना फॉर्म भरा था। इस भर्ती प्रक्रिया में दो वर्ष का समय लग गया। ऐसे में शशांक और भूमिका ने शादी करने का फैसला कर लिया।
