HTET 2026: हरियाणा TET के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 4-5 जुलाई को होगी परीक्षा

HTET 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट दी है। BSEH ने 4 और 5 जुलाई 2026 को होने वाली HTET परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।

HTET City Intimation Slip 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट दी है। BSEH ने 4 और 5 जुलाई 2026 को होने वाली HTET परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में पड़ेगा। ध्यान रहे, यह सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसके जरिए सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है ताकि उम्मीदवार पहले से ट्रैवल और रहने की व्यवस्था कर सकें।

HTET

हरियाणा TET के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी (Image - chatgpt)

एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में मिलेंगे, जो परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

End of Feed