HP TET Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया एचपी टीईटी रिजल्ट, 22.56% रहा पास प्रतिशत, ऐसे करें नतीजे चेक

HP TET Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार hpbose.org पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

HP TET Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET 2026) जून 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को hpbose.org पर जाना है और लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए परिणाम चेक कर सकते हैं।

HP TET Result 2026

HP TET Result 2026 (Photo - AI)

कब आयोजित हुई थी परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें कि एचपी टीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा 7 जून से 21 जून के बीच किया गया था। इसके बाद बोर्ड द्वारा आंसर की जारी की जिस पर प्राप्त आपत्ति के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। 7 जून से 21 जून की अवधि के दौरान बोर्ड द्वारा 10 परीक्षाओं का आयोजन किया गया था, जिसमें 32,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 29 हजार 9 सौ परीक्षा में शामिल हुए थे। लेकिन पास केवल 6744 छात्र हुए हैं। इसके अनुसार बात करें तो परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 22.56 प्रतिशत है।

End of Feed