कैसे बनें सरकारी बैंक में क्लर्क, जानें सैलरी और जिम्मेदारियां
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 2, 2026, 09:46 PM IST
How To Get Bank Clerk Job, Bank Clerk Kaise Bane: यदि आप भी सरकारी बैंक में क्लर्क की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। यहां आप जान सकते हैं कि आईबीपीएस, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क कैसे बनें। बैंक के क्लर्क की सैलरी कितनी होती है।
How To Get Bank Clerk Job: कैसे बनते हैं सरकारी बैंक में क्लर्क
How To Get Bank Clerk Job, Bank Clerk Kaise Bane: सरकारी बैंक में क्लर्क की नौकरी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय होती है। बैंक क्लर्क की नौकरी सुरक्षित और सम्मानजनक मानी जाती है। बैंक क्लर्क का मुख्य कार्य ग्राहकों से जुड़े लेन देन को संभालना होता है। इसमें नकद जमा करना, नकद निकासी, चेक स्वीकार करना और पासबुक अपडेट करना शामिल होता है। इसके अलावा नए खाते खोलना व केवाईसी से संबंधित चीजें भी बैंक क्लर्क की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में यदि आप भी सरकारी बैंक में क्लर्क बनना चाहते हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। यहां आप जान सकते हैं कि सरकारी बैंक में क्लर्क कैसे बनते हैं। एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया व अन्य सरकारी बैंक में क्लर्क के लिए क्या क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस होता है।
How To Get Bank Clerk Job: सरकारी बैंक में क्लर्क के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
सरकारी बैंक में क्लर्क बनने के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान और स्थानीय भाषा की समझ भी आवश्यक मानी जाती है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

How To Get Bank Clerk Job
How To Become Bank Clerk: कहां निकलती है सरकारी बैंक में क्लर्क की वैकेंसी
बता दें Institute of Banking Personnel Selection हर साल क्लर्क के हजारों पदों पर भर्ती निकालता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण बैंकों व अन्य सरकारी बैंकों में क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाती है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी क्लर्क के पदों पर अलग से भर्ती निकालता है।
Bank Clerk Kaise Bane: बैंक में क्लर्क का सेलेक्शन प्रोसेस
बता दें आईबीपीएस व एसबीआई में बैंकों में क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाता है। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेज़ी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं। वहां मेन्स की परीक्षा में सामान्य/वित्तीय जागरूकता, कंप्यूटर ज्ञान, रीजनिंग और अंग्रेज़ी जैसे विषय शामिल होते हैं। यहां मेन्स परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
Bank Clerk Salary: कितनी होती है बैंक के क्लर्क की सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकारी बैंक के क्लर्क की शुरुआती सैलरी 28000 से 30000 रुपये प्रतिमाह होती है। जिसमें बेसिक पे 19,900, कन्वेयंस अलाउंस (Conveyance Allowance), डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance) 5209.82, एसपीएल डीए 4118 रुपये और एचआरए 2039 रुपये होता है। यहां पर एक्सपीरियंस के आधार पर सैलरी बढ़ती रहती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।