जिस कॉलेज में पढ़े थे थलापति विजय, उस कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन

12वीं के बाद अगर आप भी साउथ इंडिया के सुपरस्टार थलापति विजय के कॉलेज यानी Loyola College से शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए यहां दाखिले की प्रक्रिया के बारे में जानना जरूरी है। आइए आपको बताएं।

Loyola College Admissions 2026: तमिलनाडु बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कई अन्य बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट भी आज जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही छात्र देश के टॉप कॉलेज की लिस्ट खंगाल रहे हैं। तो आइए आज आपको NIRF Ranking 2025 की लिस्ट में 14वां स्थान प्राप्त करने वाले चेन्नई के लोयोला कॉलेज के बारे में बात करेंगे। यह वही संस्थान है जहां से अभिनेता थलापति विजय ने एडमिशन लिया था। जी हां, स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद थलापति विजय ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लोयोला कॉलेज में एडमिशन लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने कॉलेज ड्रॉप आउट कर दिया था। अगर आप भी इस संस्थान में यूजी कोर्स में प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है, कितनी सीटें है, कोर्स क्या-क्या है, एडमिशन के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए आदि के बारे में बताएं।

loyola college

loyola college

लोयोला कॉलेज की स्थापना कब हुई थी?

लोयोला कॉलेज चेन्नई के प्रसिद्ध कॉलेज में से एक है। इस कॉलेज की स्थापना जुलाई 1925 में हुई थी। कॉलेज की शुरुआत गणित, इतिहास और अर्थशास्त्र तीन यूजी कोर्स और 75 बच्चों के साथ हुई थी। बता दें कि इस कॉलेज की स्थापना सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा की गई थी जिसके प्रमुख फादर फ्रांसिस बर्ट्राम थे।

End of Feed