DU के St. Stephen's College में कैसे मिलता है एडमिशन? जानें में 12वीं में कितने मार्क्स चाहिए

DU St. Stephen's College में एडमिशन का सपना देखने वाले लाखों छात्र दिल्ली आते हैं। अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं तो यह जानना जरूरी है कि सेंट स्टीफंस कॉलेज में कितने अंक एडमिशन होता है।

St. Stephen's College Admission: कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के बाद छात्र आगे हायर एजुकेशन या किसी प्रोफेशनल कोर्स की तलाश में होते हैं। अधिकांश छात्रों का सपना देश की सबसे प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करने का होता है। लेकिन कई छात्र ऐसे भी होते हैं, जिन गोल सेट होता है और वह केवल दिल्ली विश्वविद्यालय से ही नहीं बल्कि उसके कुछ Particular कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने का सपना लेकर दिल्ली आते हैं। उन प्रसिद्ध कॉलेज में डीयू का सेंट स्टीफंस कॉलेज शामिल है। जी हां, आपके नंबर कितने भी हों, सपना डीयू (DU) का सेंट स्टीफंस कॉलेज तो होता ही होता है। अगर आप भी इस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर अच्छे प्लेसमेंट और करियर का सपना देखते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यहां एडमिशन प्रोसेस क्या है और यहां कितने मार्क्स पर एडमिशन मिलता है? क्योंकि यहां के नियम डीयू के अन्य कॉलेज से थोड़े अलग हैं।

DU College

DU St. Stephen's College

कब हुई थी सेंट स्टीफंस कॉलेज की स्थापना?

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के सेंट स्टीफंस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस संस्थान की स्थापना 1 फरवरी 1881 में कैम्ब्रिज मिशन द्वारा सोसाइटी फॉर द प्रोपेगेशन ऑफ द गॉस्पेल के सहयोग से की गई थी। 2026 में सेंट स्टीफंस कॉलेज 145 साल का पूरा हो चुका है।

End of Feed