DU के Hansraj College में कैसे मिलता है एडमिशन? 12वीं में चाहिए इतने मार्क्स

Hansraj College Admission 2026: हर साल हंसराज कॉलेज में प्रवेश के लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते है। अगर आप भी हंसराज कॉलेज से पढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि यहां कितने अंकों पर एडमिशन होता है।

Hansraj College Admission 2026: कक्षा 12वीं के बाद अंडरग्रेजुएट कोर्स करने की इच्छा रखने वाले छात्रों का सपना दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ने का होता है। हर छात्र डीयू के टॉप कॉलेज में पढ़ने का सपना लेकर दिल्ली आते हैं। डीयू में 91 एफिलेटेड कॉलेज हैं। कई छात्रों को यह भी क्लीयर होता है कि वह किस Particular कॉलेज से पढ़ाना चाहते हैं। अगर आप भी उन छात्रों में से है, जो DU के तीसरे टॉप कॉलेज यानी हंसराज कॉलेज से पढ़ना चाहते हैं तो आपके लिए यहां की एडमिशन प्रक्रिया, एडमिशन कितने अंकों पर मिलता और प्लेसमेंट कैसा है आदि के बारे में जानना जरूरी है। आइए बताएं।

Hansraj College.

Hansraj College Admission 2026

कब हुई थी हंसराज कॉलेज की स्थापना?

दिल्ली के बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में शामिल हंसराज कॉलेज की स्थापना 26 जुलाई 1948 को हुई थी। इस साल जुलाई में इस संस्थान को पूरे 78 साल हो जाएंगे। बता दें कि हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में शामिल है।

End of Feed