एजुकेशन

Essay for Holi Festival 2025: रंगो का त्योहार सबके जीवन को करे खुशहाल, देखें होली के लिए शॉर्ट निबंध

Holi Festival 2025 Essay in Hindi: होली रंगों का त्योहार है। मार्च का महीना होली जैसे त्योहार के लिए जाना जाता है। इस मौके पर स्कूलों से लेकर ऑफिस तक में होली मिलन समारोह, कार्यक्रम आदि का आयोजन होता है। ऐसे में अगर आप भी किसी होली कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है। होली के मौके पर निबंध लेखन की प्रतियोगिता भी होती है ऐसे में यहां होली त्योहार पर एक शॉर्ट और शानदार निबंघ देख सकते हैं।

Image

होली के लिए निबंघ

Photo : Times Now Digital

Holi Festival 2025 Essay in Hindi: होली का पर्व क्या हैं? हम होली क्यों मनाते है? अक्सर लोग यह पूछते नजर आते हैं। इसके अलावा होली के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं ऐसे भी सवाल सामने आते हैं। होली एक महत्वपूर्ण पर्व है इस मौके पर स्कूलों से लेकर ऑफिस तक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसमें निबंध लेखन भी एक कार्यक्रम है। अगर आप भी निबंध लेखन में हिस्सा लेने वाले हैं तो यहां होली त्योहार पर एक शॉर्ट और शानदार निबंघ देख सकते हैं।

Why is the Festival of Holi Celebrated: होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है?

होली का दिन वैसे तो सबकी खुशियों में रंग भरने वाला त्योहार माना जाता है और ये आज पूरी दुनिया में मशहूर भी है। कहते हैं कि प्रह्लाद को मिली तकलीफ के बाद से ही होलाष्टक को मनाने का चलन बन गया। प्रह्लाद को जलाने के लिए होलिका उसे अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई, लेकिन देवकृपा से वह खुद ही जल मरी और प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ। तभी से भक्त पर आए इस संकट के कारण इन आठ दिनों को होलाष्टक के रूप में मनाया जाता है।

Essay for Holi Festival: होली के लिए निबंघ

होली पर निबंध लिखते समय शुरुआत में आप ऐसे लिख सकते हैं कि होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक बेहद ही खास तथा भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हंसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा है।

होली के दिन बहुत सारे बच्चे आपस में पानी वाले गुब्बरों से खेलते हैं। और जो बड़े लोग होते हैं, वो वाटर पार्क जाकर रेन डांस करते हैं। ये बड़ी-बड़ी सोसाइटियों में भी अयोजित होते हैं, वहां भी सभी लोग जश्न मनाते हैं। होली पर लोग अपने रिश्तेदारों के घर जाकर उनको गुलाल लगाते हैं और फिर गले मिलते हैं जिससे उनके संबंध और भी ज्यादा मजबूत होते हैं।

What to do and what not to do on Holi: होली पर क्या करें और क्या न करें?

होली पर होलिका पूजन करें, यह फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से प्रतिदिन होलिका पूजन करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। दान-पुण्य करें। धार्मिक सत्संग और भजन-कीर्तन कर सकते हैं। साथ ही रंगों से पोजीटिव एनर्जी फैलाएं। इसके अलावा घर में कलेश और अपशब्दों का प्रयोग न करें। नए कपड़े, गहने और वाहन न खरीदें। अधिक तामसिक भोजन न करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article