एजुकेशन

7 March Aaj ka Itihas: टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन के शिखर को छूने वाले पहले बल्लेबाज बने सुनील गावस्कर

Aaj ka Itihas 7 March: 7 मार्च का दिन इतिहास में बेहद खास है, क्योंकि इस दिन ऐसे कई इवेंट्स हुए जिन्हें अक्सर प्रतियोगी परीक्षा में पूछ लिया जाता है, अगर आप भी करेंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास व सामान्य ज्ञान में रुचि रखते हैं, तो जानें 7 मार्च का इतिहास क्या है

Image

आज का इतिहास 7 मार्च

7 March ka Itihas, Aaj ka Itihas 7 March: 7 मार्च का दिन इतिहास में बेहद खास है, क्योंकि इस दिन ऐसे कई इवेंट्स हुए जिन्हें अक्सर प्रतियोगी परीक्षा में पूछ लिया जाता है, अगर आप भी करेंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास व सामान्य ज्ञान में रुचि रखते हैं, तो जानें 7 मार्च में दिन इतिहास में क्या क्या घटनाएं हुईं। (आज का इतिहास 7 मार्च) क्रिकेट जगत में ‘लिटिल मास्टर’ कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने सात मार्च 1987 को ही टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का कीर्तिमान हासिल किया था। (7 March History in Hindi) वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे। हालांकि, उनके बाद कई बल्लेबाजों ने रन के इस शिखर को छुआ है।

देश-दुनिया के इतिहास में सात मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

History of The Day

1911 : हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का जन्म।

1952 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का एंटीगुआ में जन्म।

1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन।

1969 : इजराइल में गोल्डा मीर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।

1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए।

1987 : टीम इंडिया के प्रतिष्ठित पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।

1987 : अमेरिका के माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल की। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन प्रक्षेपित की, जो सूरज की परिक्रमा करती है और सूरज जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई।

2010 : अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया।

2024: यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक वाणिज्यिक पोत पर मिसाइल से हमला किया, जिससे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

2024: केंद्र सरकार ने 10,372 करोड़ रुपये के व्यय के साथ पांच साल के लिए ‘इंडिया एआई मिशन’ को मंजूरी दी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article