एजुकेशन

Himachal Pradesh School Closed: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, 7 सितंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश

Himachal Pradesh School Closed due to Heavy rain: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने 7 सितंबर तक सभी प्राइ‌वेट व सरकारी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी है।

Image

हिमाचल प्रदेश के स्कूल 7 सितंबर तक बंद

Himachal Pradesh School Closed due to Heavy rain: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने तबाही मचा रखी है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हालात बिगड़ गए हैं। हिमाचल प्रदेश में लगभग एक सप्ताह से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस कारण भूस्खलन से 1200 के करीब सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई जगह बाढ़ की स्थिति भी बन रही है। इस कारण सभी शिक्षण संस्थान सात सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश के सभी सरकारी निजी स्कूल, कॉलेज और डाईट संस्थान इस दौरान बंद रहेंगे।

आपको बता दें किहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने 7 सितंबर तक सभी प्राइ‌वेट व सरकारी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी है। इस दौरान टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को भी छुट्टी रहेगी। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने आदेशों में साफ किया कि स्कूल के मुखिया को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि अगले चार दिन तक ऑनलाइन कक्षाएं ली जाए।

Himachal Pradesh school closed

Himachal Pradesh school closed

लगाई जाएंगे ऑनलाइन क्लासेज

शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। भारी बारिश के कारण हो रही तबाही के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है।

हिमाचल प्रदेश में लगभग एक सप्ताह से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस कारण भूस्खलन से 1200 के करीब सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई जगह बाढ़ की स्थिति भी बन रही है। इस कारण जिला प्रशासन बारिश की चेतावनी को देखते हुए अवकाश की घोषणा कर रहा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article