HCL Apprentice Recruitment 2026: एचसीएल ने अप्रेंटिस के 171 पदों पर निकाली वैकेंसी, 24 नवंबर तक करें आवेदन

HCL Apprentice Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 171 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2026 है। यहां आप एचसीएल अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन की प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

HCL Apprentice Recruitment 2026: एचसीएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 171 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 5 नवंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2026 है। यहां आप एचसीएल अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन की प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

HCL Apprentice Recruitment 2026

HCL Apprentice Recruitment 2026: एचसीएल अप्रेंटिस के 171 पदों पर निकली वैकेंसी

HCL Apprentice Recruitment 2026: आवेदन से संबंधित तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 5 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date To Apply) - 24 नवंबर 2026
  • शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवार लिस्ट डेट (Short Listed Candidates List Date) - 8 दिसंबर 2026

HCL Apprentice Qualification, Age Limit: एचसीएल अप्रेंटिस क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के मेट माइन्स, शॉट फिटर/ब्लास्टर, ड्राइवर कम मेकेनिक और मेकेनिक डीजल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

End of Feed